बालक का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव !

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरीराई वार्ड में एक 12 वर्षीय के बच्चे का शव घर के कमरे में कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला। शुक्रवार की देर शाम शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरीराई वार्ड से सूचना मिली कि वार्ड निवासी जौहरा बेगम का 12 वर्षीय पुत्र वसीम का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां बकरी चराने गई थी और बहनें एक मदरसे में खाना बनाने के लिए गई थीं। बकरी चराने के बाद जब मां लौटीं और कमरा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो देखा कि उसका 12 वर्षीय बेटा वसीम फंदे से लटका हुआ था। इसे देखकर उसके होश उड़ गए और वह दहाड़ मार कर रोने लगी। लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर मां ने वसीम को डांट दिया था, फिर वह बकरी चराने चली गई। वसीम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता नसीबदार मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार से उनका बहुत ज्यादा लगाव नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles