नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने विधानसभा एवं नगर पंचायत में हो रही विद्युत परेशानियों को लेकर ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र !

संत कबीर नगर जनपद के नवसृजित नगर पंचायत के अध्यक्ष रिंकू मणि ने नगर पंचायत परिक्षेत्र और धनघटा विधानसभा में हो रही विद्युत परेशानियों को लेकर ऊर्जा मंत्री को एक पत्र लिखा है।
पत्र में उनके द्वारा मांग की गई है कि नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा परिक्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुधार किया जाए।
कहीं कहीं जर्जर तार है। कहीं-कहीं तार इतने नीचे हैं कि किसी भी आदमी को छू सकते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विद्युत पोल भी कहीं जर्जर हो गए हैं। लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आगे पत्र में लिखा है कि नगर की विद्युत व्यवस्था एक ही परिक्षेत्र से संचालित की जाए। अलग-अलग जगह से विद्युत व्यवस्था संचालित होने के कारण तमाम परेशानियों का सामना आम जनता को करना पड़ता है‌। इतनी गर्मी पड़ रही है जिससे आम जनमानस का हाल बे हाल है । यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि धनघटा विधानसभा के निवासी लगातार लो वोल्टेज की शिकायत कर रहे हैं । इन सब मुद्दों पर उन्होंने ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित करने का निवेदन किया है जिससे आम जनता को विद्युत समस्या से निजात मिल सके और सरकार की योजना के अनुसार आम जनता को समुचित मात्रा में विद्युत सप्लाई मिल सके

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles