दिनांक 14 मई को उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या करेगी विकास भवन सभागार में पीड़ित महिलाओं के मामलों की सुनवाई।

औरैया – जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक / आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से घटनाओं की समीक्षा / महिला जनसुनवाई एवं तत्पश्चात सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बालिका/ महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद में माननीय सदस्या श्रीमती अनीता गुप्ता द्वारा ककोर स्थित विकास भवन सभागार में 14 मई 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे महिला जनसुनवाई की जाएगी एवं तत्पश्चात सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बालिका/ महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles