डीएम व एसपी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं।

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।
थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं फरियादीआदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles