जन संघर्ष मंच के तत्वाधान में छठवां सामूहिक विवाह समारोह हुआ संपन्न !

32 जोड़ो को महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

फफूंद, औरैया। भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव सहाब नगर जैतपुर में स्थित हनुमान मंदिर पर जन संघर्ष मंच के तत्वाधान में छठवां सामूहिक विवाह समारोह में 32 जोड़ो को विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ो को कमेटी ने यथा संभव दान दिया।
समारोह में आए मुख्यातिथि महाराष्ट्र सरकार में मृत व जल संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय भाऊ राठौड़ ने कहा कि हमारा समाज आज भी पिछड़ा समाज है, क्योंकि हम लोगों को हर राज्य में बराबर का दर्जा नही दिया जारहा है, हर राज्य में हम को बाटा गया है, हम लोगो को बराबर का दर्जा मिलना चाहिए। हमारे समाज के लिए सबसे ज्यादा काम मोदी जी ने किया है। हम को योगी आदित्यनाथ जी से बात करेंगे उत्तर प्रदेश में भी महाराष्ट्र जैसा आरक्षण मिलना चाहिए। सदर विधायक गुडिया कठेरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज के लिए बहुत काम किये है, हर गांव में हर घर पानी की सुविधा के लिए पानी की टँकी बनवाई है, जिनलोगों के पास घर नही थे झोपड़ी में रहते थे उनको पक्का मकान हमारी सरकार ने दिए है और दे रही है। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिह नायक,कार्यक्रम आयोजक मंगल सिह नायक, दिनेश नायक, उसरारी प्रधान संत कुमार नायक, राकेश नायक, विष्णु नायक मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles