जनपद औरैया में ब्राह्मण नेता गरजे !

अब और अपमान बर्दाश्त नहीं भारतीय जनता पार्टी कर रही है हमारी उपेक्षा

औरैया शहर के गेस्ट हाउस रॉयल सिटी गार्डन में ब्राह्मण समाज के नेताओं, समाजसेवियों व व्यापारियों ने की बैठक। बैठक में लिए गयें कई सख्त निर्णय। भाजपा के उच्च नेताओं द्वारा ब्राह्मणों की सुनवाई न होने से नाराज ब्राह्मण नेता व कार्यकर्ता पार्टी के सभी बैठक व कार्यक्रमों से बनाए रखेंगे दूरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद दुबे ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जनता महाविद्यालय अजीतमल के मंच पर ब्राह्मण नेताओं को ना बुलाना सार्वजनिक रूप से दिखाना था कि अब ब्राह्मण की जरूरत नहीं रह गई है। इसके बाद गोहानी कला प्रकरण में प्रशासन व पार्टी द्वारा जिस तरीके से ब्राह्मणों की अपेक्षा की गई है।

उसकी नाराजगी जाहिर करते हुए एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों से दूर रहने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया जब तक ब्राह्मणों की उचित सुनवाई नहीं होगी तब तक यह दूरी बनी रहेगी। बैठक में शहर के कई सैकड़ो ब्राह्मण चेहरे मौजूद रहे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दुबे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद शुक्ला पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ भूषण शर्मा वर्तमान ब्लाक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी गिरीश तिवारी सहित दर्जनों पंचायत के ब्राह्मण अधिवक्ता व समाजसेवी मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles