कालिया नाग नाग नाथन का लीला का हुआ मंचन !

सोहनपुर देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में सत चंडी महायज्ञ में वुधवार की रात्रि में वृंदावन से आये लीला मण्डली ने कालिया नाग नाथन लीला का कलाकारों ने मंचन किया। जिसमें दिखाया गया की राजा कंस श्रीकृष्ण को मारने के लिए अपनी सेना के साथ विचार विमर्श कर रहा था तभी नारद जी प्रकट होते हैं कालिया नाग के सम्बन्ध में जानकारी देते हैं।कंस सैनिकों को भेजकर संदेश भिजवाता है। यमुना नदी में कालिया नाग के निवास करने से पानी जहरीला हो जाता है।पशु पक्षी जब पानी का सेवन करते हैं तो मर जाते हैं।श्रीकृष्ण ग्वालवालों के साथ नदी के किनारे खेल रहे होते हैं, जानबूझ कर बाल यमुना में फेंक देते हैं। तब ग्वाल श्रीकृष्ण से यमुना से गेंद लाने को कहते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण यमुना में कूद जाते हैं। यमुना में जाने के बाद श्रीकृष्ण सो रहे कालिया नाग को उठाते हैं और उसके न उठने पर उसकी पूछ पर पैर रख हैं।

इससे कालिया नाग श्रीकृष्ण का वध करने को जुट जाता है। काफी देर तक श्रीकृष्ण व कालिया नाग के बीच युद्ध होता है। इसके बाद कालिया नाग अपनी हार मान लेता है। इसके बाद श्रीकृष्ण कालिया नाग के फन पर पैर रखकर यमुना से बाहर आते हैं।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतापछापर कृष्णकांत सिंह, शशांक सिंह बादल हिमांशु सिंह रामू राजभर संतोष राय विवेक राय सत्येन्द्र पाण्डेय मनबोध राजभर उपेन्द्र राय पप्पू शर्मा सुनील प्रसाद कलिंदर राय प्रभु गौड़ आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles