किसानों ने सीएम और कृषि मंत्री का जताया आभार !

यूपी में भाजपा सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर पोस्टकार्ड के माध्यम से किसानों ने दिया बधाई,,,,,,,

उत्कर्ष के 08 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के किसानों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से भाजपा सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को लिखे गए बधाई सन्देश को किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने प्रधान डाकघर देवरिया से भेजा।
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड में किसानों ने किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये आभार जताते हुए सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरे होने पर उनको बधाई दिया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पी एम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी एम कुसुम योजना, पी एम किसान मानधन योजना, पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना जैसी दर्जनों किसान कल्याणकारी योजनाओं से उत्तरप्रदेश सरकार ने पिछले 08 वर्षों में किसानों का सर्वांगीण विकास किया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कृषि मंडी में माता शबरी के नाम पर कैंटीन और विश्रामालय की स्थापना सरकार कर रही है, जिससे मंडियों में पहुचने वाले किसानों को भोजन और रुकने की व्यवस्था हो सके।अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने 08 वर्षो में किसानों की स्थिति में अमूलचुक परिवर्तन किया है, जिससे उत्तरप्रदेश का किसान सशक्त और समृद्ध हुआ है।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश राय,अरुण कुमार मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, राजन धर द्विवेदी, रमाशंकर निषाद, राकेश उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles