उप चुनाव में सपा बीजेपी में सीधे टक्कर, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान !

यादव, मुस्लिम, कुर्मी जमकर डाले वोट, अन्य जाति के लोगो का मतदान पर नही दिखा असर

फूलपुर विधान सभा के उपचुनाव में बुधवार को हुये मतदान में निर्दलीय सहित 12 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा बन्द हो गया है। उक्त सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4.07 लाख मतदाता करेगें । 23 नवम्बर को मतगणना के बाद सामने आयेगा परिणाम। वही सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ा है । सभी प्रत्याशियो ने हर एक पोलिंग बूथ अपने-अपने एजेन्ट तैनात कर रखे थे जिससे मतदान में कोई गड़बड़ी न होने पाये । फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी और बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल में सीधे टक्कर देखने को मिला । वही यह भी देखने को मिला कि यादव, मुस्लिम, कुर्मी ने उपचुनाव में अपनी पार्टी के लिये बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया । लेकिन मौर्य, कुम्हार, लोहार, बनिया, पण्डित, ठाकुर, पाल, बिन्द ,धोबी, चमार पासी आदि जाति के लोगो के मत ही निर्णायक साबित होगें । मतदान बुधवार को सुबह सात बजे ही प्रारम्भ हो गया था और सायं पांच बजे तक मतदान चला । फूलपुर में कुल 32 मतदान केन्द्र एवं 67 बूथ बनाये गये थे । देर शाम 5:00 बजे तक 40 से 45 प्रतिशत मतदान हुआ सभी बूथों पर प्रशासन चुस्त दुरुस्त नजर आया । क्षेत्र में सिकन्दरा, फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर, दौलतपुर, मैलहा, अभईपुर, मीरकपुर, वीरभानपुर, गौहानी, कोठारी, ढोकरी, मैलहन, फूलपुर, सहसों, झूंसी, बहाुदुरपुर, लोढ़वा, आदि बूथों पर शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles