छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर,एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता पर लिया फीडबैक

सुल्तानपुर।महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान सोमवार को बल्दीराय क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में चला।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।बल्दीराय थाना क्षेत्र के भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव,महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका और सक्रियता के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।पार्क,चौराहे,नुक्कड़,गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से सुझाव और फीडबैक फॉर्म के माध्यम से जानकारी ली गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर छात्राएं बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles