बारिश के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से किसान की मौत

खेत देखने गए किसान पर अचानक गिरा पेड़, मौके पर ही तोड़ा दम

मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैनपुर के मजरा शम्भूपुरवा में शुक्रवार देर शाम बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत देखने गए 45 वर्षीय किसान के ऊपर अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शम्भूपुरवा निवासी ओमप्रकाश (45) पुत्र स्व. बिंद्रा प्रसाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक यूकेलिप्टस का एक पेड़ भरभराकर उनके ऊपर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर उसके नीचे दब गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाकर किसान को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles