लोहरैया के भरतपुरा में विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन, 50 से अधिक गांवों को मिलेगी बिजली आपूर्ति

धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के लोहरैया (भरतपुरा) में नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भरतपुरा ग्राम पंचायत के जोगीपुर गांव के पास राम-जानकी मार्ग से दक्षिण दिशा में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई गई है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्युत उपकेंद्र से लोहरैया क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। उपकेंद्र के चालू होने के बाद हैसर क्षेत्र के कोचरी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली का लोड कम होने के साथ ही उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलने की संभावना है।

लोहरैया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से नए विद्युत उपकेंद्र की मांग की जा रही थी। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कुछ माह पूर्व भरतपुरा ग्रामसभा के जोगीपुर में सरकारी भूमि चिह्नित कर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई।

नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए होगी। आवश्यकता बढ़ने पर भविष्य में इसकी क्षमता में वृद्धि की जा सकेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक गणेश चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों में कमी आएगी।

इस अवसर पर एसडीएम धनघटा वीरेंद्र कुमार गुप्ता, एक्सईएन राजेश कुमार, एसडीओ मिराज अहमद, जेई रामकरण, लोहरैया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, शिवाजी राय, रणविजय सिंह, शिवनाथ मद्धेशिया, जन्मेजय मिश्रा, सोनू सिंह, नितेश राय, शिवेंद्र पाठक, दुर्गा राय, राजन राय, राम आशीष, अजय राय, प्रभुनाथ यादव, अमरनाथ, पप्पू चौहान, सच्चिदानंद निगम, लाइनमैन गोरखनाथ तिवारी, सुरजू यादव, गोधन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिलने पर विधायक एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles