संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के कोपिया स्थित बाबा कोपेश्वरनाथ शिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित किए।
मंडल अध्यक्ष राजू भारती के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, प्रधान संघ अध्यक्ष सतपाल यादव सहित ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

