चीना पब्लिक स्कूल घाटमपुर में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम !

आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम जिला ब्यूरो चीफ- तेज नारायण गुप्ता। जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- कस्बे के मूसानगर रोड स्थित चीना पब्लिक स्कूल में 11 नवंबर 2024 दिन सोमवार को यातायात पुलिस कानपुर नगर के द्वारा बच्चों, शिक्षको व वाहन चालको हेतु एक यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात उप निरीक्षक श्री संजीव कुमार पाल के द्वारा बच्चों शिक्षको व वाहन चालको को संबोधित कर यातायात के नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई, व उनका पालन करने के लिए कहा गया। उप निरीक्षक जी के द्वारा यातायात नियमों से जुड़े सवालो को बच्चों से पूछा गया व सही उत्तर देने पर उनके द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी सिंह जी ने भी बच्चों से यातायात के नियमों के बारे में पालन करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से कहा कि अनुशासन का जीवन में बहुत महत्व होता है। चाहे हम सड़क पर ही क्यों न हो। हमें अनुशासित होकर सड़क पर चलना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सम्मानित सदस्य व श्याम वीर सिंह हेड कांस्टेबल यातायात पुलिस कानपुर मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनीष द्विवेदी की देखरेख में सम्पन्न हुआ व सफल संचालन स्पोर्ट्स हेड़ हिमेश यादव व नृपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles