जिलाधिकारी की निगरानी में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धान की औसत पैदावार 48.266 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकलित की गई

देवरिया ,,12 नवंबर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की उपस्थिति में देवरिया जिले की सदर तहसील के ग्राम रघवापुर में खरीफ फसल धान की उत्पादकता का सही आंकलन करने हेतु क्रॉप कटिंग का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत जनपद में धान की औसत पैदावार 48.266 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मापी गई। चयनित खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र में धान की कटाई की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए विभिन्न आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू हो चुकी है और किसानों से अनुरोध किया कि वे अतिरिक्त उत्पादन को इन केंद्रों पर बेचें।

उल्लेखनीय है कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है, जिसे शासन को भेजा जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारकों को मुआवजा मिलता है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नुकसान की भरपाई तथा आपदा की स्थिति में मुआवजा देने में भी किया जाता है। इसी आधार पर जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का आंकलन होता है।

इस अवसर पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, मंडलीय सांख्यिकीय अधिकारी प्रकाश कुमार शुक्ला, प्रभारी अपर सांख्यिकीय अधिकारी संजीव सिंह, तहसीलदार केके मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles