निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें : डीएम

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस एवं सांसद निधि से एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ हर हाल में पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। कार्यों में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की हैंडओवर प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बंजरिया में निर्माणाधीन आईटीआई की प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मंडी परिषद के तहत चल रही परियोजनाओं को 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को एआरटीओ कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरी बाजार के पूर्ण भवन को अक्टूबर में हैंडओवर कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने गौरी बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के आवासीय परिसर से सटे विद्युत पोल को शिफ्ट कराने के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं, राज्य कर विभाग के आवासीय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए।

जल निगम अर्बन की निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को देवराहा बाबा आश्रम के सुंदरीकरण सहित जिले में संचालित अन्य परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles