माल में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

माल/लखनऊ। 5 अक्टूबर 2026 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन एवं बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता केंद्र माल, लखनऊ की ओर से ग्राम पंचायत नबी पनाह स्थित एसपी कोचिंग संस्थान में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र के केंद्र प्रबंधक लालजी अर्कवंशी ने प्रतिभागियों को बचत, निवेश, डिजिटल बैंकिंग तथा साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बैंकिंग लेन-देन में सावधानी बरतने तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान प्रतिभागियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में एसपी कोचिंग संस्थान के प्रबंधक प्रेम शंकर एवं सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी प्राप्त करने के बाद युवाओं ने क्रिसिल फाउंडेशन तथा वित्तीय सलाहकार लालजी अर्कवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles