संत कबीर नगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सांथा विकासखंड के ग्राम मुसहरा में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने जा रही है। ग्रामवासियों की मांग पर इन्दल चौधरी के घर से गोरखपुर बॉर्डर तक बनने वाले करीब 2 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का विधि-विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया।
सड़क निर्माण पर करीब 2 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत आएगी। संपर्क मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर की ओर आने-जाने में भी सहूलियत होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर कहा गया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण से आवागमन की सुविधा बढ़ाने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम में सुरेंद्र यादव, सुरेश वर्मा, ग्राम प्रधान चंद निषाद, पूर्व प्रधान इन्दल चौधरी, मनोज जायसवाल, क्रांति सिंह, मंडल अध्यक्ष बघौली राजू भारती, ओमकार दुबे, राजू राय, पिंटू तिवारी, अरविंद निषाद, संतोष चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

