मेहदावल। क्षेत्र में उत्पन्न विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर 312 मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर, बस्ती से टेलीफोनिक वार्ता कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने और व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

