देवरिया/भाटपार रानी। भाटपार रानी उपनगर के रतसिया रोड स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मनाई जाती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि उनके विचार जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी प्रासंगिक हैं।
जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्र सेवा, स्वदेशी चिंतन और अंत्योदय से जुड़े पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने की। इस अवसर पर सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, आनंद पियूष उपाध्याय, अमित शाही, केके मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल, विजय बरनवाल, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, रीतुराज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, दिनेश चौरसिया, सोनू वर्मा, प्रहलाद सिंह, हरिकेश कुशवाहा, सुरेंद्र चौहान, हनुमंत तिवारी, सत्य प्रकाश कुशवाहा और रवींद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिंगारी बाजार मंडल में भी हुआ कार्यक्रम
वहीं भिंगारी बाजार मंडल में मंडल अध्यक्ष अनिल शाही की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान राजकुमार शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन सामाजिक समरसता और सेवा की भावना पर आधारित था। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को विशेष महत्व दिया।
कार्यक्रम में राजकुमार शाही, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, अजीत शाही, राहुल शाही, रिंकू शाही, गुड्डू शाही, रामप्रवेश कुशवाहा, बब्बन सागर, अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

