Home उत्तर प्रदेश घाटमपुर में रेलवे समपार संख्या-44 छह दिन के लिए रहेगा बंद, समपार-43...

घाटमपुर में रेलवे समपार संख्या-44 छह दिन के लिए रहेगा बंद, समपार-43 से मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

0
7

घाटमपुर, कानपुर नगर। अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार संख्या-44 को रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य के चलते छह दिन के लिए बंद किया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर के अनुसार समपार संख्या-44, किमी 1373/04-05 पर रेलवे कार्य कराया जाना है।

रेलवे के अनुसार समपार फाटक 25 सितंबर 2026 की शाम छह बजे से एक अक्टूबर 2026 की शाम छह बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से वाहनों समेत अन्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले वाहन चालकों और आमजन के लिए रेलवे समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा। संबंधित विभाग ने लोगों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

रेलवे ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य रेल यातायात की सुरक्षित संचालन व्यवस्था के लिए आवश्यक है। लोगों से कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और बंद समपार से आवागमन न करने की अपील की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here