डीएम ने सोनूघाट और तहसील स्थित आबकारी गोदामों का किया औचक निरीक्षण

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को सोनूघाट एवं तहसील स्थित आबकारी गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों में उपलब्ध स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया तथा कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।

सोनूघाट स्थित देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर के लिए अनुज्ञापित तीनों गोदामों के निरीक्षण के दौरान स्टॉक का मिलान अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोदामों में स्टॉक की उपलब्धता प्रत्येक दशा में अभिलेखों के अनुरूप रखी जाए और सभी गोदामों का संचालन आबकारी नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गोदाम परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील स्थित आबकारी गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई के साथ आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए गोदाम संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान गोदामों में स्टॉक की स्थिति, अभिलेखों का रखरखाव, साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी गोदामों का रखरखाव, सुरक्षा एवं स्वच्छता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles