शिवबखरी में डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम धनघटा क्षेत्र के शिवबखरी गांव में होना है।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मजबूत बैरिकेडिंग और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आमजन और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पेयजल, साफ-सफाई, बैठने, ध्वनि व्यवस्था और पार्किंग सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles