अभिरुवा में पितृपक्ष के समापन पर यमुना तट पर पिंडदान, आठ दंपतियों ने किया तर्पण

कदौरा। पितृपक्ष के समापन अवसर पर कदौरा क्षेत्र के ग्राम अभिरुवा में आठ दंपतियों ने विधि-विधान के साथ पिंडदान और तर्पण कर अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक विदाई दी। इस दौरान ग्राम अभिरुवा के समीप पिपरिया डेरा स्थित यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए पिंडदान एवं तर्पण की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और कुल के मंगल की कामना की।

इस अवसर पर कई स्थानों पर ब्राह्मण भोज और कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए तर्पण, श्राद्ध और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान पितरों का स्मरण और तर्पण करने से उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles