हमीरपुर में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, जिला चिकित्सालय और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर

हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद हमीरपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलका शुक्ला ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) राघवेंद्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने स्वयं रक्तदान किया।

वहीं, सीएचसी राठ में विधायक मनीषा अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने शिविर का उद्घाटन किया। विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि सीएचसी राठ को वर्तमान 35 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार मिलने की उम्मीद है।

सदर विधायक और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

प्रशासन के अनुसार, ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनपद में आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं समाजोपयोगी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles