संतकबीरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने 15 सितंबर 2026 को हरिहरपुर मार्ग पर टिकुईंकोल मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। उसकी पहचान भोला प्रसाद पुत्र स्व. राम सकल, निवासी पाकड़घाट डेबरी, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना महुली में मु0अ0सं0 387/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दशरथ कुमार, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल विकास गौड़, कांस्टेबल अमन मिश्रा और कांस्टेबल रितेश यादव शामिल रहे।

