पूर्व खंड विकास अधिकारी चंद्रमणि के निधन पर शोक सभा, अधिकारियों और सचिवों ने दी श्रद्धांजलि

घाटमपुर, कानपुर नगर। घाटमपुर विकासखंड में पूर्व में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी चंद्रमणि के आकस्मिक निधन पर विकासखंड सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद 8 सितंबर को उनके निधन की खबर मिलते ही ब्लॉक प्रशासन, अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक सभा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत चंद्रमणि के व्यक्तित्व, व्यवहार और कार्यशैली को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि घाटमपुर विकासखंड में तैनाती के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दिशा-निर्देशन और सहयोग से किए गए कार्यों को कर्मचारी लंबे समय तक याद रखेंगे।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा और एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार राणा सहित विकासखंड के सचिवों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में सचिव प्रभात मोहन, अर्पित बाजपेई, आनंद गौतम, अमित कटियार, अमित कुमार, आकाश कनौजिया, ओम नारायण, दिव्यांशु पांडे, जय प्रकाश, आशीष सिंह, ओमकार पाल, पंकज पांडेय, दीपक यादव, राजेश कुमार, रामनरेश पटेल, सुभाष वर्मा, पीयूष सचान, गोविंद सिंह, निशांत चंद्राकर, अनामिका, श्वेता, विशाल कुमार, मनरेगा तकनीकी सहायक आशुतोष दीक्षित, आनंद प्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles