समय माता मंदिर के भंडारे में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का भव्य स्वागत

संत कबीर नगर। खलीलाबाद स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद नगर मंडल के पदाधिकारियों की ओर से भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान बघौली मंडल अध्यक्ष राजू भारती ने जिला अध्यक्ष नीतू सिंह का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, अमर राय, ज्ञानेंद्र, हैप्पी राय, विकास कुमार, रुद्रनाथ समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles