पीलीभीत में नेत्रदान जागरूकता यात्रा को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

पीलीभीत। कॉर्निया जनित अंधत्व से मुक्त भारत बनाने और जन-जन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से नेत्रदान जागरूकता यात्रा वाहन को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान सक्षम (समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसन्धान मंडल), ब्रज प्रांत, पीलीभीत द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जागरूकता सप्ताह का आयोजन 25 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि कॉर्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता के प्रति जागरूक करना और नेत्रदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी वापस लाने का माध्यम बन सकता है।

अभियान का मुख्य संदेश “आओ नेत्रदान को परिवार की परंपरा बनाएं” और “आज ही नेत्रदान का संकल्प लें” है। जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के महत्व के साथ-साथ नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

जागरूकता वाहन शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने के लिए जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान के लिए आगे आ सकें।

अभियान के आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे नेत्रदान के महत्व को समझें और स्वयं संकल्प लेने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles