डॉ. रवि अध्यक्ष व प्रतीक नगर मंत्री निर्वाचित !

स्थानीय नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन नगर इकाई की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ राघवेंद्र पांडेय द्वारा की गई जिसमें वर्तमान सत्र के लिए ममोमा पीजी कालेज, भाटपार रानी के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ रवि सिंह को नगर अध्यक्ष तथा प्रतीक श्रीवास्तव को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। विभाग संगठन मंत्री प्रशांत मणि ने अभाविप के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के उद्देश्यों पर विधिवत रूप से प्रकाश डाला तथा नवीन इकाई को उनके दायित्वों से अवगत कराया। प्रान्त कार्यसमिति सदस्य व तहसील प्रमुख अमित मिश्र ने कहा कि नवीन इकाई अपनी पूरी क्षमता व ऊर्जा से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य करेगी। विभाग संयोजक सविनय ने सभी पदाधिकारियों से नवीन कार्यकारिणी का परिचय कराया।

नवीन इकाई में डॉ धर्मजीत, भानु प्रताप सिंह , राकेश कुशवाहा को नगर उपाध्यक्ष, अनुराग यादव,रूद्रप्रताप पांडेय व अमरनाथ को सह मंत्री,अंकुर यादव को विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक, सूरज और समीर अली को सेवार्थ विद्यार्थी प्रकल्प का , ज्योति गुप्ता और आराध्या सिंह को राष्ट्रीय कला मंच , विनय कुशवाहा व सुहेलदेव पाण्डेय को खेलो भारत प्रकल्प संयोजक, मीडिया कार्य विवेक यादव ,सोशल मीडिया कार्य शिवम कन्नौजिया, तथा जनजातीय कार्य प्रमुख सुमित गोंड को बनाया गया।मेडिविजन अभिमन्यु सिंह,प्रतियोगी परीक्षा संयोजक इंद्रजीत कुमार, संजय व अमित यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। विशेष आमन्त्रित सदस्य सच्चिदानंद पाण्डेय व ऋषभदेव रहेंगे। नवीन कार्यकारिणी को निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनन्त शर्मा, अनुराग पांडेय, शिक्षक अखिलेश्वर पाण्डेय, नीरज द्विवेदी ,राकेश यादव ,अभिषेक कुशवाहा, कौशल कुमार सहित विभिन्न पूर्व कार्यकर्ताओं ने बधाइयाँ प्रेषित कीं हैं तथा उनसे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहने की अपेक्षा की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles