उपजिलाअधिकारी ने ताजियादारों के साथ बैठक कर किया निर्देशित !

मुरादगंज,औरैया आगामी मुहर्रम के त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए उपजिलाधिकारी अजीतमल ने दलेल नगर पंचायत घर में ताजियादारों के साथ बैठक कर रूट व अन्य जानकरियां साझा की। अगले हफ्ते मुहर्रम का त्योहार मनाया जाना है। क्षेत्र के दलेल नगर में एक साथ पांच और कस्बा में एक ताजिया उठाया जाता है। जबकि कस्बा जाना में भी दो ताज़िए उठाए जाते है। इस दौरान दूर दराज के इलाके से भी लोग यहां ताजिया देखने आते हैं जिससे क्षेत्र में काफी भीड़ हो जाती है। उपजिलाधिकारी अजीतमल के साथ सी ओ अजीतमल व कोतवाल ने मिलकर दलेलनगर कस्बा जाना और मुरादगंज के ताजियादारो के साथ दलेलनगर पंचायत घर में बैठक की। जिसमें ताजियादारो से उनके ताज़िए के रूट और बाकी जानकारियां ली गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान इकबाल खान , प्रधान नूरुद्दीन वारसी, ताजियादार इमरान मंसूरी, ताजियादार हमीद कुरैशी ताजियादार निहाल खान के साथ करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles