प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सभाकुवंर कुशवाहा

भाजपा भाटपार रानी मंडल के शक्ति केंद्र फुलवरिया में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद थे। उन्होंने एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के मुद्दे और भारत की अखंडता को लेकर 23 जून 1953 को अपना बलिदान दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू किया गया। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश के संविधान में धारा 370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया था। डॉक्टर मुखर्जी उस समय सरकार में उद्योग मंत्री थे।लेकिन सरकार की गलत नितियों के कारण उन्होंने केन्द्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

देश की प्रतिष्ठा वह अखंडता के लिए कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया। और अंतिम सांस तक लड़ते रहे। कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान की भावनाओं को सम्मान करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल संगठन कर्ता एवं ओजस्वी वक्ता थे।

वह मां भारती के अमर सपूत थे। देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने आप को बलिदान कर दिया। उन्होंने डॉक्टर मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखंड भारत का स्वप्न द्रष्टा बताया। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भारतीय समाज और राजनीति में अमूल्य योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जन संघ ने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया और उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों में प्रतिबिंबित होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे,सुरेश तिवारी, हिमांशु दुबे, अमित शाही,रितेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल,सुभंजय सिंह, संतोष पांडेय, सुनील सिंह,संजय कुमार, दीपक पासवान, हरिशंकर पांडेय, अमित सिंह, अनिकेत श्रीवास्तव, संदीप प्रसाद, प्रिय रंजन सिंह, विजय प्रसाद, सत्यदेव वर्मा, आशीष सिंह, शाहिद कुरैशी ,शैलेश यादव, जैकी यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles