Home Main News भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान:अजय कुमार दुबे !

भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान:अजय कुमार दुबे !

0
152

स्थानीय तहसील क्षेत्र के भठवा तिवारी में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लोगों के बीच वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को लगातार 5 वर्षों से मुफ्त में राशन मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मकान बनाकर गरीबों को उनकी चाबी प्रदान की गई है। हर घर नल जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को शुद्ध नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को हर वर्ष 6000 की सहायता मिल रही है जिससे उन्हें खेती करने में बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा भारत की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तरीय बनाने का काम किया गया है। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 7 करोड़ से अधिक किसानों को 10 लाख करोड़ की सहायता सरकार के द्वारा प्रदान की गई है। नारी शक्ति बंदन अभियान के तहत संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की व्यवस्था केंद्र सरकार के द्वारा सुनिश्चित की गई है। मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने कहा कि मातृत्व अवकाश को 12 से बढ़कर के 26 सप्ताह किया गया है। तीन तलाक कानून ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है। पीएम श्री योजना के तहत भारत में 14500 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया गया है। कार्यक्रम में दिव्यांशु दुबे, हृदयानंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, घनश्याम चौहान, विनय गुप्ता, उमाशंकर, कृष्ण प्रताप, लाल बाबू आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here