नाबालिग किशोरी को बहला- फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार !

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत औरैया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व हमराही पुलिसकर्मियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र ललुआ उर्फ लल्लू निषाद (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी कटरी थाना रेउना, जनपद कानपुर नगर को एसपी आवास कॉलोनी हाईवे कट के पास से आज दोपहर लगभग 12:10 बजे हिरासत में लिया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 420/2025 धारा 137(2)/87/65(1)/351(2) वीएनएस एवं 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles