रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती आज अटसू में बड़े धूम -धाम से मनाई गई !

अटसू,औरैया। नगर पंचायत अटसू अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिहारी जी उत्सव गार्डन अटसू में महारानी वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गयी। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व मनु राजपूत भाजपा नेता ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन लीला का विस्तार से जानकारी दी। मंच का संचालन उत्तम सिंह राजपूत ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने बताया कि अहिल्या बाई होलकर ने अपने समय में भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मंदिर बनवाए, घाट बनवाए कुएं और तलाब खुदवाए, रास्ते बनवाए उन्होंने सदैव निर्धनों की मदद की।

अहिल्या बाई होलकर सदैव समाज सेवा में तत्पर रहती थीं। भूखों को भोजन करवाना अपना कर्तव्य समझती थी। उनके राज्य में कभी किसी निर्दोष को सजा नहीं दी गई। वो महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण रहीं हैं। डॉक्टर सर्वेश कठेरिया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर जी के द्वारा किए गए कार्यों को अन्य सरकारों ने कभी जनता तक नहीं पहुंचने दिया। क्योंकि अन्य सरकारों को वोट बैंक की राजनीत करनी थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तय किया कि अहिल्या बाईं होलकर जी के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवीर सिकरवार, आसाराम राजपूत, सुरजीत पाल, अशोक चक, अनिल कश्यप पूर्व सभासद,नगर पंचायत अटसू समस्त सभासदगण व कर्मचारी, और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles