असेवटा प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष के निधन पर दौड़ी शोक की लहर !

                                            अजीतमल,औरैया।  अजीतमल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव असेवटा के प्रधान और प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू का रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज सैफई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। 
   जानकारी के अनुसार प्रधान  संगठन के जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत असेबटा के प्रधान प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू ने शनिवार की शाम गांव के बाहर समर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप  यादव समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष भी रहे है। सपा नेता शिवपाल यादव के बहुत करीबी थी। गुड्डू यादव ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में फिलहाल लोग बोलने से बचने रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles