स्याना ब्लॉक और नगर में हुई कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी !

बुलंदशहर स्याना नगर और ब्लॉक क्षेत्र के गांव रूखी भगवानपुर मे बुधवार को कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान और संगठन समन्वयक अनिल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में नगर एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार जनता के बीच है, ज़रूरत है तो केवल संगठित प्रयासों की। हमें घर-घर तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पहुँचाना है। जनता का मन कांग्रेस के साथ है, सक्रिय होकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय नेताओं को जगह दी जाएगी।


जिले के कोर्डिनेटर अनिल यादव ने संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देने और हर बूथ पर मज़बूत टीम तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य युवाओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं के हाथों में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उद्देश्य प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मान देने का है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, आदिल उल हक, डॉ इरफान, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी ने भी विचार रखे। बैठक में कई स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान, कार्डिनेटर अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, आदिल उल हक, डॉ इरफान, आशु कुरैशी, मुस्ते हसन, सुहैल मलिक, शुभम त्यागी, नवीन चौहान, अनिल बाल्मिकी, रिफाकत खान, नंदकिशोर वर्मा, रिक्की सिरोही, चुन्ना खान, दीपू चौधरी, उदित सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles