Home Main News बाईक से जा रहा युवक भैस से टकराया भैस की मौत, युवक...

बाईक से जा रहा युवक भैस से टकराया भैस की मौत, युवक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में भर्ती !

0
235

रायपुर थाना क्षेत्र की घटना घर से कपड़ा प्रेस कराने सरई गढ़ जा रहा था युवक

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी दुर्जन यादव पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर उम्र 30 वर्ष शाम को घर से कपड़ा प्रेस कराने सरई गढ़ जा रहा था कि आगे से आ रही भैसों की झुंड से टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि भैस लड़खड़ाकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाईक सवार भी बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया गया डॉक्टरों ने युवक के गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया हादसे में युवक का एक हाथ फैक्चर हो गया है शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट लगी है और सर में गंभीर चोट लगने के कारण ब्रेन में ब्लड जम गया है जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here