Home Main News रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत:ट्रैक्टर से उतरते समय पैर फिसला,...

रोटावेटर में फंसने से किशोर की मौत:ट्रैक्टर से उतरते समय पैर फिसला, नाना के घर रहता था !

0
88

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में ग्राम कवर कंवरी निवासी 16 वर्षीय शुभम यादव पुत्र बबलू यादव की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम अपने नाना रामउजगीर यादव के घर ग्राम अमरहा में रहता था। घटना मंगलवार को अपराह्न तीन बजे के करीब हुई। शुभम ट्रैक्टर पर बैठा था। पीछे से उतरते समय उसका पैर फिसल गया। वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बौरब्यास सत्येंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सोनू यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शुभम के शव को रोटावेटर से निकाला। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here