भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा !

सिंदूर खोने वाली महिलाओं को दिया सम्मान

औरैया। कस्बे में भाजपाईयो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में जहा लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे तो वही हिन्दुस्तान जिन्दावाद के नारे भी लगा रहे थे। निकाली गयी तिरंगा यात्रा का समापन तिराहे पर किया गया। बाबरपुर कस्बे के भाजपाइयों ने भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के साथ तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपाईयो ने एवं कस्बे के लोगों ने प्रतिभाग किया तिरंगा यात्रा बाबरपुर कस्बे से चलकर तिराहा अजीतमल पर पहुंची वही ब्लाक अजीतमल से शिक्षको द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा भी तिराहा अजीतमल पर पहुची जहा पर भाजपा नेता रजनीकान्त शुक्ला के प्रतिष्ठान पर तिरंगा यात्रा का समापन जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया एवं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भारत माता के चित्र पर माला अर्पित कर और भारत माता की जय के उदघोष के साथ समापन किया। जिलाअध्यक्ष ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो आपरेशन सिंन्दूर के माध्यम से सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकबाद का जबाब दिया है और जिन भारत की माताओ के सिन्दुर मिट गया था उनको सम्मान दिया है उसी के उपलक्ष्य में पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयेाजन किया जा रहा है। आज बाबरपुर अजीतमल सहित अटसू, मुरादगंज आदि कस्बो में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी है। इस अवसर पर चेयरमेन आशा चक, भाजपा नेता रजनीकान्त, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिलापंचायत सदस्य सोनू सेंगर, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मोनू सेगर, मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र राजपूत, इन्द्रवीर सिंह, जिलामंत्री भाजपा युवा मोर्चा विपिन चौबे, प्रेमदास कठेरिया, सभासद राहुल तिवारी, ओ पी बाथम, अरविन्द राजपूत, दीपक दुबे सहित तमाम भाजपा नेता एवं शिक्षक मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles