अहिल्याबाई होलकर ने आदर्श शासन व्यवस्था की रखी थी नीव !

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- शुक्रवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर घाटमपुर ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाह ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नीव रखी थी। उन्होंने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को अहिल्याबाई के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत संगोष्ठी में मौजूद सभी लोग ब्लॉक परिसर में बनी प्रतिमा माल्यार्पण किया। और पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सभी ने अपने हाथों में तिरंगे को लेकर बनी प्रतिमा तक तिरंगा फहराया। और पाकिस्तान की कायराना हरकत पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामदेव शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक राकेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनू तोमर, महामंत्री शोभित सेंगर, मंडल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री बीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रोहित पांडे, एवं आंगनवाड़ी किसान मोर्चा एवं समूहो के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता की मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles