जिलाधिकारी ने किया कांशीराम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण !

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शुक्रवार को काशीराम हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 64 कर्मचारी एवं डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए अनुपस्थित कर्मचारियों एवं डाक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने की निर्देश दिए।
शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सुबह 8:35 बजे काशीराम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 64 डॉक्टर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर शासन के दिशा-निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करें और नियमित रूप से ओपीडी में उपस्थित रहकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles