घर से चाय पीने की कहकर निकला था युवक !

तालाब में उताराता मिला युवक का शव

औरैया। थाना क्षेत्र के गांव सेंगनपुर के कैथौली मोड़ ​स्थित पचनद इंटर कॉलेज के पास एक युवक का शव तालाब में उताराता मिला। वह सुबह घर से दुकान पर चाय पीने के लिए निकला था। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने घटना के पीछे संदिग्धता जाहिर की है।
मूल रूप से कुंवरदेवपुर निवासी राजू पुत्र सियाराम 50 वर्ष परिवार के साथ सेंगनपुर में झोपड़ी बनाकर रहते थे। गांव के पप्पू यादव ने पचनद इंटर कॉलेज के पास वाले तालाब में उनका शव उताराता देखा। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने अनहोनी की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर छानबीन की। पुलिस को उसकी पीठ पर जलने के निशान मिले हैं। अनहोनी पर पत्नी राजेंद्री, बेटा विवेक, बेटी मोहिनी,र​श्मि रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी राजेंद्री ने बताया कि पति पांच साल से बीमार थे।उनका इटावा से इलाज करवाया जा रहा था। गुरुवार शाम चार बजे दुकान पर चाय पीने की बात कहकर घर से निकले थे, करीब एक घंटा बाद उनका शव तालाब में मिलने की जानकारी हुई। अयाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles