अजीतमल,औरैया। अजीतमल स्थित श्री जनता इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के निर्देशन में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दूसरे प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को व्यायाम और योगाभ्यास कराया गया। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक होशियार सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को खो-खो और फुटबॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने इन खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। यह समर कैंप 10 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार दुबे, राहुल चौहान, डॉ. शशि शेखर मिश्र और यशेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा कर्मचारी अवधेश सिंह यादव, नंद किशोर, सुरेश चंद्र यादव और मदन दीक्षित भी मौजूद रहें।