ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, और भारत माता की जय का हुआ उदषोष !

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुरुवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे के गांधी विद्या पीठ इंटर कालेज में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील व भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भीड़ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। और भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष गूंजता रहा। भाजपाई व अपना दल के कार्यकर्ताओं के अलावा राम जनमानस तिरंगा लहराते हुए चौराहे से होते हुए मूसानगर रोड से नगर पालिका परिषद पहुंचा। वहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और यही से यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, विधायक सरोज कुरील, विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी, श्रीराम एजुकेशन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मनोज भदोरिया, मनोज सिंह अमौली निवासी, चीना पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शुभांगी सिंह, प्रहलाद सिंह ग्राम प्रधान कटरी, डॉ रामकिशन गुप्ता राष्ट्रपति सम्मानित, सहित हजारों की संख्या में अन्य लोग हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद व भारत माता की जय देशभक्ति नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। वहीं भारत माता की प्रतिरूप बनी वंशिका त्रिपाठी ने सबका मन मोह लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles