शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार !

संत कबीर नगर ,जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सोहन पुत्र लुटावन निवासी ग्राम बढ़या ठाठर टोला खैरहवा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को बढ़या ठाठर रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 08.05.2025 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles