सत्य एवं न्याय के साथ खड़े रहना ही मूल भारतीय संस्कृति है जिला मंत्री राजेश तिवारी !

।। भारत की असली पहचान यहाँ के सन्त,ऋषि मुनियों से है।सत्य,पुण्य एवं न्याय में ही रचे बसे यहाँ के संस्कारी रीतियों से है ।।

प्रयागराज। सत्य एवं न्याय के साथ खड़े रहना ही मूल भारतीय संस्कृति है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने समाजसेवी अजय कुमार सिंह(अज्जू भैया) से उनके निज निवास ओनउर मेजा प्रयागराज में कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री का मेजा तहसील के ओनउर ग्राम पंचायत से बहुत ही गहरा लगाव है क्योंकि जिला मंत्री पूर्व समय में जब भी गंगापार भदोही जिले की ओर जाया करते थे तो इसी ग्राम पंचायत से नाव के सहारे उसपार एवं इसपार आया जाया करते थे जिस कारण जिला मंत्री को इस ग्राम पंचायत के अत्यधिक गणमान्य जनों से जान पहचान है।जिला मंत्री इधर औंता महावीर के दर्शन हेतु हेतु पधारे थे।उसी दरमियान समीप होने पर ओनउर ग्राम पंचायत पहुँच गए और अपने अत्यधिक प्रियजनों को एक ही जगह बुलाकर एक शिष्टाचार भेंटवार्ता की।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय के साथ खड़े रहना ही मूल भारतीय संस्कृति है क्योंकि अपने देश समूचे विश्व में पहचान यहाँ के प्राचीन पौराणिक परम्पराओं से है और यहाँ कि प्राचीन पौराणिक परम्पराएं सब सत्य एवं न्याय पर आधारित हैं जिस कारण अपने भारत देश की वास्तविक पहचान एवं इसकी मूल संस्कृति सत्य एवं न्याय से जानी जाती है।

जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि आज करीब बीस वर्षों बाद अपने प्रियजनों से मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई और सभी को विषम से विषम परिस्थिति होने पर भी सदैव सत्य एवं न्याय के साथ खड़े रहने पर जोर दिया ताकि हमारे देश का गौरव सदैव विश्व में प्रख्यापित रहे।जिला मंत्री ने आगे यह भी व्यक्तव्य कहा कि भारत की असली पहचान यहाँ के सन्त,ऋषि मुनियों से है,सत्य,पुण्य एवं न्याय में ही रचे बसे यहाँ के संस्कारी रीतियों से है।इस अवसर समाजसेवी अजय कुमार सिंह(अज्जू भैया) ने कहा कि जिला मंत्री का सम्पूर्ण जीवन ही सत्य एवं न्याय के प्रति समर्पित है और यह हमारे मेजा प्रयागराज का गौरव है जो ऐसे महान विभूति का जन्म हमारे क्षेत्र में हुआ।जिला मंत्री बचपन से लेकर आजतक ठीक उसी धारा में प्रवाहित हो रहे हैं जो जाकर सत्य एवं न्याय पर रुकती है।इस साहित्यिक एवं देश गौरव की वार्ता के दौरान शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय शिक्षाविद जोखू लाल पटेल,आलोक गुप्ता एवं संतोष निषाद सहित ग्राम पंचायत के बहुतायत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles