घाटमपुर के भाट बम्बी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम।

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- थाना क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत भाट बम्बी के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही आक्रोशित परिजनों द्वारा चौकी रोड के सामने कानपुर सागर हाईवे में जाम लगा दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए यातायात बहाल कराया है। जानकारी के अनुसार धरमपुर गांव निवासी रमेश पासवान के यहां शादी थी। जिसमें शामिल होने कटरी काटर गांव निवासी जगजीवन पुत्र शिवनाथ आया था। शनिवार दोपहर को रमेश बाइक द्वारा जगजीवन के साथ घाटमपुर की तरफ जा रहा था। पतरा चौकी अंतर्गत भाट बम्बी के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से दोनों युवक रोड में गिर गए। जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक चालक ट्रक को मौके में खड़ा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में लोग कानपुर सागर हाईवे में पतारा चौकी रोड के सामने आक्रोशित होते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर यातायात बहाल कराया है।.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles