अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस नाकाम – अखिलेश प्रताप सिंह !

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने पुलिस के कार्य प्रणाली पर उठाया सवाल
देवरिया। पूरे जनपद में अपराध की बाढ़ सी आ गई है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, पुलिस इस पर लगाम लगाने में विफल हो गई है।उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने देवरिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वह अपराध करने में तनिक भी हिचक नहीं रहे हैं। बीते 15 दिनों के अंदर जिले में हुई कई हत्याएं इसका सबूत हैं।उन्होंने कहा कि अपराधों का खुलासा होने में महीनों लग जा रहे हैं। जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर नेहाल सिंह, छात्र नेता विशाल सिंह व इधर भटनी थाना क्षेत्र में बेहरा डाबर गांव में अनुष्का हत्याकांड ने सबको हतप्रभ कर दिया है।

जिले की पुलिस का अपराधियों से साठ गांठ है, जो आरोपी हैं उनकी लंबी हिस्ट्रीशीट है। किसी भी अपराधी पर अब तक गैंगस्टर नहीं लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ऐसे अपराधियों पर इनाम घोषित कर रही है। अपराधियों के साथ पुलिस का व्यवहार दोस्ताना है। अपराधी अपराध करके आराम से रह रहा है। पिछले सालों में कई लोगों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर लगा है। जबकि हालिया घटनाओं में ऐसे आरोपियों पर पुलिस ऐसा कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में जिले की पुलिस कटघरे में है। जबकि अपराधियों के साथ किसी तरह की सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। जिले के हालात देख पता चल रहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। पुलिस सत्ता को इंजॉय कर रही है। घटनाओं का जो खुलासा पुलिस कर रही है उसमें कई झोल निकल रहे हैं। प्रेस वार्ता के समय जिलाध्यक्ष रामजी गिरि,बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश,ऋषिकेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles