सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन !

सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
संत कबीर नगर ,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में परिषदीय परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा 10 और 12 की छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैरियर गाइडेंस की वृहद एवं विस्तृत जानकारी हेतु गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की काउंसलिंग कृषि क्षेत्र, सर्विस सेक्टर, मेडिकल एवं पैरामेडिकल क्षेत्र, इंजीनियरिंग, शोध कार्य सरकारी सेवाओं में जाने हेतु आयोजित परीक्षाएं, CUET, कौशल पर आधारित क्षेत्र एवं अन्य संभावनाओं के विषय में की गई। विस्तृत चर्चा परिचर्चा द्वारा छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया।

विशेषज्ञ वक्ता डॉक्टर रचना, ओ एन मिश्रा, अभिषेक, अजीत त्रिपाठी, ने अपने विचार व्यक्त किये।
स्मार्ट बोर्ड पर शासन एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रही निःशुल्क एप जिस पर पठन-पाठन की सुविधाएं उपलब्ध है, बच्चों को दिखाई गई तथा रजिस्ट्रेशन का तरीका बताया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. सबीहा मुमताज़ ने कक्षा 10 की टॉपर रोशनी 93% तथा कक्षा 12 की टॉपर नाजिश उमर 81% को विशेष पुरस्कार दिया गया तथा अन्य डिस्टिंक्शन प्राप्त छात्राओं को पुस्तक मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles